जीजा के घर में प्रेमी के साथ मिली पत्नी, गुस्से में पति ने दोनों का किया ये हाल, जानकर कांप उठेगी आपकी भी रूह

बालोद: जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के रनचिरई थाना इलाके में पति ने अपने पत्नी और उसके प्रेमी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में पत्नी के प्रेमी की मौत हो गई है। वहीं उसकी पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है आरोपी की पत्नी घर से अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। इसी बात से गुस्से में आकर पति ने घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार को सकरौद गांव की है। यहां राजनंदगांव निवासी लक्ष्मण गेंड्रे की पत्नी तारिणी गेंड्रे पति को छोड़कर अपने आशिक मुरली सिन्हा के साथ जीजा के मकान में रह रही थी। सुबह लक्ष्मण जब गांव पहुंचा तो उसने पत्नी तारिणी गेंड्रे और मुरली सिन्हा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के कई वार से प्रेमी की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी तारिणी को नाजुक हालत में अस्पताल भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलने पर रनचिराई पुलिस सकरौद गांव पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है आरोपी की पत्नी कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। जिसके बाद थाने आकर जानकारी देने के बाद दोनों साथ रहा करते थे। मृतक मुरली सिन्हा बालोद स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ था।

एडिशनल एसपी प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि चाकूबाजी की घटना हुई है। जिसके बाद मौके पर पुलिस पार्टी को रवाना किया गया। घटना में एक युवक की मौत हुई है, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को हॉस्पिटल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले में आरोपी को राजनांदगांव पुलिस की मदद से हिरासत में ले लिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *