खैरागढ़ उपचुनाव : यशोदा वर्मा का बड़ा बयान, 2023 विधानसभा चुनाव भी जीतेंगे…

राजनांदगांव: कांग्रेस ने उपचुनाव में जीत का चौका लगाया है। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है।

कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करने के बाद मतदाताओं के प्रति आभार जताया है। उन्होंने ठेठ छत्तीसगढ़िया भाषा में कहा कि जिला बनाने के घोषणा से जीत मिली है। इसके साथ ही किसानों के लिए सरकार ने जो कम किया है, उसने भी जीत में अहम भूमिका अदा की है।

यशोदा वर्मा ने कहा कि ये जीत खैरागढ़ के जनता की जीत है, हर मतादाता, एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, जिला प्रभारी, विधायक और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

वहीं आरपीएल से खास बातचीत में यशोदा वर्मा ने बताया कि सरकार की योजनाओं को जनता के बीच लेकर गए, जिससे जीत मिली। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास रहेगी। महिलाओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। मतदाताओं पर पूरा विश्वास है और हम 2023 में भी चुनाव जीतेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *