IPL में मंडराया कोरोना का खतरा, पॉजिटिव केस मिलने के बाद इस टीम के सभी खिलाड़ी क्वारंटीन

नई दिल्ली। आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोरोना का मामला सामने आया है। पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहात कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद टीम के एक खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सभी सदस्यों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों को दो दिन तक होटल में ही रखा जाएगा और इस दौरान सभी का टेस्ट होगा। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इस वजह से दिल्ली और पंजाब के बीच 20 अप्रैल को होने वाला मैच भी स्थगित हो सकता है।

दिल्ली की टीम को आज मुंबई से पुणे के लिए निकलना था, क्योंकि 20 अप्रैल को उन्हें पंजाब के खिलाफ मैच खेलना है, लेकिन कोरोना का तीसरा मामला आने के बाद सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। होटल में बंद सभी खिलाड़ियों का आज और कल टेस्ट किया जाएगा। हर टेस्ट की रिपोर्ट में सभी खिलाड़ियों के कोरोना निगेटिव आने के बाद ही टीम पंजाब के खिलाफ मैच में उतरेगी। दिल्ली के जिन खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आएगी वो पुणे जाएंगे और कोरोना के मामले बढ़ने पर मैच स्थगित किया जाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *