खरोरा के ग्राम लांजा में 38 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या

रायपुर। खरोरा के ग्राम लांजा में 38 वर्षीय महिला की हत्या बेरहमी से हत्या कर दी गई. अज्ञात आरोपी सिर पर धारदार हथियार से हमला कर फरार हो गया. घर पर शिवकुमारी चतुर्वेदी अकेली रहती थी. हत्या का अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है.

खरोरा पुलिस के मुताबिक शिवकुमारी पति गुलाब चतुर्वेदी जो कि घर पर अकेली रहती थी. कल रात कोई अज्ञात व्यक्ति घर के अंदर घुसकर महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया.

इस वारदात में महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हत्या की सूचना मिलते ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है.

इस पूरे मामले को सुलझाने में अभनपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम काम कर रही है. महिला की हत्या के बाद कुछ संदेहियों से बयान लिए जा रहें है. सभी पहलुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है.

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *