प्रदेश में हवा की दिशा में आया बदलाव, इन इलाकों में बारिश होने की संभावना

रायपुर: छत्तीसगढ़ में मार्च महीने से गर्मी शुरू हो गई थी। सीजन में पहली बार राजधानी रायपुर में पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया है। सोमवार को अप्रैल में पहली बार अधिकतम तापमान इतना पहुंचा। यह सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। इसके कारण लू जैसे कोई हालात नहीं है।

हालांकि दोपहर में लोगों को भीषण गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दो दिशाओं से हवा के कारण बस्तर संभाग में बारिश के आसार है। रायपुर में भी मंगलवार शाम बारिश की संभावना है।

रायपुर में गर्मी की शुरुआत मार्च से हो गई थी, लेकिन लू नहीं चलने से राहत है। अप्रैल के पहले सप्ताह में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री पर पहुंचा था। इसके बाद बादलों के कारण तापमान बढ़ने के बजाय कम होता गया। दोपहर बाद बादल छाए और गर्जना भी हुई, लेकिन बारिश नहीं हुई।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *