ग्राहक बनकर निगम के अफसरों ने दुकानों में छापा मारा

भिलाई। भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने लगातार अभियान चल रहा है। इस दिशा में एक सप्ताह से कार्रवाई की जा रही है। ग्राहक बनकर निगम के अफसरों ने दुकानों में छापा मारा और 14 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 12 हजार एक सौ रूपए वसूला। महापौर नीरज पाल एवं निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने प्लास्टिक को नकारने की अपील की। ज्ञात हो कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ निगम का अभियान लगातार एक सप्ताह से जारी है। इस पर प्रतिबंध लगाने निगम के अधिकारी ग्राहक बनकर साप्ताहिक व बाजारों में पहुंचकर दुकानों में सिंगल यूज प्लास्टिक की जब्ती बनाकर उनसे अर्थदंड वसूल कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पॉलीथिन, डिस्पोजल व कैरी बैग मिलने पर जब्ती बनाई जा रही है। Also Read – रायपुर में राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव आज से सेक्टर 7 मार्केट के दुकानदार सोनू, बाबू, सुभाष सिंह, सूरज, जिना सोनकर, सीपत, अनिल, कौशल, स्वामी नाथ से, आकाशगंगा मार्केट से सुरेश कुमार व नदू साहू से और केम्प दो लिंक रोड के व्यवसायिक प्रतिष्ठान रूकमणि एजेंसी से अर्थदंड वसूला गया। निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने व्यापरियों से अपील की है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करें, क्योंकि प्रतिबंधित प्लास्टिक से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। यह ऐसा पदार्थ है जो नष्ट नहीं होता और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *