बिलासपुर के ज्वेलरी शॉप के संचालक को लुटेरों ने दिनदहाड़े गोली मारी

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. बिलासपुर में अपराधियों के हौंसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि क्रिमिनल्स दिनदहाड़े गोलीबारी कर रहे हैं. करीब दोपहर 3 बजे एक ज्वेलरी संचालक के दिनदहाड़े गोली मार दी.

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भरी दोपहर दिनदहाड़े गोल बाजार में तीन आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार को गोली मार दी.

बिलासपुर के शनिचरी बाजार के पास गोडपारा इलाके में 3 आरोपियों ने ज्वेलरी दुकान में घुसकर दुकानदार पर गोली चला दी. इस दौरान दुकानदार दीपक सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया.

उसने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन मौका देखते ही दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. गोलीबारी की घटना की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया. वहीं पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *