BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 9 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला

उत्तरप्रदेश। प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई है। विभाग ने 9 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। 7 एडीजी स्तर के अफसरों के साथ एक डीआईजी और एसपी स्तर के अफसर का भी तबादला किया गया है।

आदेश के अनुसार अजय आनंद एडीजी प्रशिक्षण सुल्तानपुर, ज्योति नारायण एडीजी प्रशिक्षण जालौन, रवि जोसेफ एडीजी पीटीसी मुरादाबाद, अशोक कुमार सिंह एडीजी यूपी 112 और अशोक कुमार सिंह को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा मनमोहन कुमार एडीजी अपराध, सतीश कुमार माथुर एडीजी रूल्स एवं मैनुअल, सतीश कुमार माथुर को एडीजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार, केएस प्रताप कुमार एडीजी पीएसी मुख्यालय लखनऊ, सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी डीआईजी सतर्कता अधिष्ठान लखनऊ और विजय ढुल एसपी डॉ भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद की जिम्मेदारी सौंपा गई है

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *