ब्लास्ट कर किया IED बम नष्ट, एसपी ने की पुष्टि

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने आईईडी लगा रखा था। इसे आज जवानों ने बरामद कर नष्ट कर दिया है।मामला एलमागुंडा इलाके का है। घटना की पुष्टि सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने की।

 

मिली जानकारी के अनुसार जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आईईडी लगा रखा था। आज कोबरा बटालियन के जवान एलमागुंडा इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। सर्चिंग के दौरान जवानों ने एलमागुंडा इलाके के जंगलों में आईईडी बरामद किया। इसके बाद जवानों ने मौके पर ही आईईडी को ब्लास्ट कर दिया है। बता दें कि एलमागुंडा इलाके में लगातार जवानों को निशाना बनाने नक्सली प्रयास कर रहे हैं। लेकिन जवानों की सतर्कता से अब तक नक्सली सफल नहीं हो पाए।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *