राजनांदगांव सड़क हादसा: एक साथ 5 शवों का किया गया अंतिम संस्कार

राजनांदगांवः छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जिंदा जलकर की मौत हो गई। खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास कार पुलिया से टकराकर पलट गई और इसके बाद कार में भीषण आग लग गई और आग में झुलसने से पांचों की मौत हो गई।
वहीं आज दोपहर बाद करीब चार बजे जब घर से पांच अर्थियां एक साथ निकलीं तो हर आंखों से आंसू छलक गए। जिसने भी उस दृश्य को देखा उसका दिल बैठ गया। गोलबाजार भगवान महावीर चौक से जैन मुक्तिधाम दाऊ चौरा में अंतिम संस्कार किया गया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *