योगी सरकार अब खिलाड़ियों को देने जा रही ये बड़ी सौगात

लखनऊ: योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में खिलाड़ियों को एक बड़ी सौगात देने जा रही है। पहले चरण में 100 ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों को विकसित करने और वहां ओपन जिम खुलवाने की बड़ी तैयारी की है। खिलाड़ी खेलने के साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखें इसकी चिंता सरकार कर रही है। खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को खेल की सुविधा उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

दरअसल, ‘खूब-खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन को साकार करने में जुटी राज्य सरकार का ध्यान गांव से निकलने वाले खिलाड़ियों पर सबसे अधिक है। पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन करने वाले ये खिलाड़ी सुविधाओं से वंचित न रहें इसके लिए कई योजनाएं बना रही है। युवा कल्याण विभाग मनरेगा योजना से ग्राम पंचायत स्तर पर गांव-गांव तक खेलों के मैदान और ओपन जिम की व्यवस्था करने में लगा है तो दूसरी तरफ सरकार खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रदेश के अंदर खेल प्रतिस्पर्धा को तेज करने के भी प्रयास कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *