बैंकॉक: खड़ी कार में कपल द्वारा सेक्स करने का एक मामला बैंकॉक से सामने आया है, जहां बाजार के किनारे कार खड़ी कर कपल सेक्स करने लगे थे। वहीं, जब पुलिस वालों की नजर कार पर पड़ी तो वे वहां पहुंचे और कपल को अपने साथ चलने को कहा, लेकिन वे पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश करते हुए फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय वानात लोंथोंग नाम के सुरक्षा गार्ड की नजर कार में सेक्स कर रहे कपल पर पड़ी। उसका कहना है कि करीब 25 से 30 साल के एक छोटे बालों वाले व्यक्ति ने कार की खिड़की नीचे करके पूछा कि तुम्हारी समस्या क्या है? इसके साथ ही उसने बताया कि कार में करीब 20 साल के आप पास की एक महिला भी मौजूद थी।
वानात ने कहा कि कपल मास्क पहने हुए था, सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहा क्योंकि, बैंकॉक में साई माई इलाके में स्थित बाजार में कारों को घंटों तक पार्क रखने की अनुमति नहीं है, कार को आगे बढ़ाने के लिए कहने के बाद भी करीब 10 मिनट तक कार वहीं खड़ी थी।
वानात की नजर जब कार में सेक्स कर रहे कपल पर पड़ी तो उसने करीब 1 बजे सिक्योरिटी प्रमुख थानाकोर्न मिलेखुनथोड को मदद के लिए बुलाया। जब थानाकोर्न कार के पास पहुंचे और उन्हें अपने साथ चलने के लिए कहा तो कपल ने उसे कार से कुचलने की कोशिश की और फिर मौके से फरार हो गए। इस दौरान वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा था।
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी कपल को कार में सेक्स करते हुए पकड़ा गया। इससे पहले भी यहां इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। वानात की मानें तो वो वहां आठ महीने से काम कर रहे हैं, इस दौरान उन्होंने कई पुरुषों और महिलाओं को पीछे की सीट पर एक-दूसरे के साथ संबंध बनाते देखा है। थाई मीडिया में यह घटना काफी सुर्खियां बटोर रही है और इस घटना को आपराधिक जांच के तौर पर देखा जा रहा है।





