रिश्ते हुए शर्मशार : नौ माह कोख में सहेजने वाली मां के साथ बेटे ने किया दुष्कर्म, लोग कर रहे फांसी की मांग

रायपुर। राजधानी से लगे खरोरा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला के साथ उसी के सगे बेटे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। जिस बेटे को एक मां ने 9 महीने तक अपनी कोख में रखा वहीं बेटा बड़ा होकर शराब के नशे में इस तरह हैवान बन गया। मां ने दुष्कर्मी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल की रात ग्राम कोसरंगी में रहने वाला युवक शराब के नशे में धुत होकर अपने घर पहुंचा। घर पर उसकी मां थी। उसकी बहनें पड़ोस में गई हुई थीं। नशे में धूत युवक की मां पर ही नीयत बिगड़ गई। पहले तो मां को कुछ समझ में नहीं आया कि बेटा करना क्या चाहता है लेकिन जब वह हद पार करने लगा तब महिला ने ‘मां’ होने की दुहाई दी। अपनी कोख पर नौ महीने पालने की बात याद दिलाई, लेकिन नशे में धुत्त बेटे ने एक न सुनी और अपनी मां से ही दुष्कर्म किया।

22 अप्रैल को महिला ने खरोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। इधर मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाले इस घटना के बाद गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक को तत्काल फांसी देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अपराध पर सख्त सजा देने से ही समाज में सही संदेश जाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *