CG : शादी कार्यक्रम का खाना खा कर बच्चों समेत 20 लोग हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार

कोरबा। जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र के पाली पडनिया गांव में एक शादी कार्यक्रम में खाना खाकर 20 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। खाना खाने के बाद ही इन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हुई थी। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 2 बच्चे समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है।

पाली पडनिया गांव में एक ग्रामीण के घर लड़की की शादी होनी है। इसके लिए शनिवार को हल्दी कार्यक्रम रखा गया था। इसी में गांव के लोग शामिल हुए थे। साथ ही कुछ रिश्तेदार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां रात के वक्त खाने पीने की भी व्यवस्था थी। जिसमें सभी लोगों ने भोजन किया था। खाना-खाने के बाद कुछ लोगों को पहले उलटी की समस्या शुरू हुई। कुछ लोगों का पेट दर्द होने लगा। इस बीच बच्चों को ज्यादा परेशानी होने लगी थी। जिसके बाद तुरंत ही सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया था।

अस्पताल ले जाने के बाद तुरंत सभी का उपचार शुरू किया गया था। एक वार्ड को खाली कराकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में 8 बच्चे भी शामिल थे। जिसमें से 2 की हालत गंभीर है, एक बुजुर्ग की भी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी का उपचार जारी है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *