रायपुरः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस विधायकों के परफॉर्मेंस रिपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार समीक्षा करने और विधायकों को स्वयं आत्मवलोकन करने की आवश्यकता है।
बता दें कि चुनाव से डेढ़ साल पहले कांग्रेस ने विधायकों को लेकर एक सर्वे कराया है। इसमें 40% से अधिक विधायकों की रिपोर्ट खराब बताई जा रही है। इस शुरुआती फीडबैक ने संगठन की चिंता बढ़ा दी है। समन्वय समिति की शनिवार रात हुई बैठक में विधायकों की परफार्मेंस रिपोर्ट पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है, बैठक के दौरान विधायकों को सक्रियता बढ़ाने की हिदायत दी गई है। संगठन को सरकार से समन्वय कर काम करने को कहा गया।
इधर सीएम भूपेश ने कहा कि अभी समय है, विधायक अपने स्थिति में सुधार कर सकते हैं। अपने कार्य और व्यवहार से स्थिति को बदल सकते हैं। सर्वे में विधायकों से संबंधित बहुत सी जानकारियां सामने आई है। अब फीडबैक के आधार पर कार्रवाई होगी।











