छत्तीसगढ़ – महिला को भालुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा, महुवा बीनने गई थी जंगल

कोरबा जिले में एक महिला को भालुओं ने दौड़ा-दौड़ाकर काटा है। महिला जंगल में महुआ बीनने गई थी। इसी दौरान सामने से आए भालुओं ने पहले हमला किया। इससे डरकर महिला आगे भागने लगी तो उसका पीछा करके 2 भालुओं ने महिला के शरीर से मांस नोच लिया है। मामला बालको वन परिक्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह बालको वन परिक्षेत्र में रहने वाली भुवन कुंवर(40) महुआ बीनने के लिए जंगल गई थी। यहां वह महुआ बिन रही थी। इसी वक्त सामने से दो भालू अचानक आ गए और महिला पर हमला कर दिया। इससे महिला ने अपने आप को बचाने की कोशिश की और भागने लगी। इधर, 2 भालुओं ने भी महिला का पीछा किया और उसका पीछा करके काट लिया है। दोनों भालू महिला के शरीर के निचले हिस्से का मांस नोचकर ले गए हैं।

घटना के बाद महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। भालू हमला करके भाग निकले थे। वहीं आस-पास के लोग महिला की चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे थे। जिसके बाद पहले महिला को घर लाया गया। बाद में महिला को डायल 112 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। महिला के पति ने बताया कि दोनों भालुओं ने करीब 100 मीटर तक महिला को दौड़ाया है। घटना की सूचना वन विभाग को भी गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और महिला को आर्थिक मदद के रूप में 500 रुपए दिए गए हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *