मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री से फोन पर की बात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें छत्तीसगढ़ से गुज़रने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री बघेल ने रेल मंत्री से इन सभी निरस्त यात्री रेलगाड़ियों का परिचालन जनहित को दृष्टिगत रखते पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया। रेल मंत्री ने मुख्यमंत्री की माँग का शीघ्र ही यथोचित निर्णय लेकर निराकरण करने का आश्वासन दिया।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *