नई दिल्लीः चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि “प्रशांत किशोर के साथ लम्बी चर्चाओं और स्पेशल कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह साफ हो गया है कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं होंगे।
सुरजेवाला ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक अधिकार प्राप्त एक्शन ग्रुप 2024 का गठन किया और प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी देते हुए ग्रुप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया है।











