मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की लेंगे बैठक

रायपुर।सीएम भूपेश बघेल ( chief minister bhupesh baghel)लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की बैठक लेंगे। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई है. बैठक में विभागीय मंत्री समेत आला-अधिकारी मौजद रहेंगे। बैठक से पहले सीएम भूपेश बघेल हाईवे पेट्रोलिंग( petroling) और मानव तस्करी रोधी इकाई वाहन को हरी झंडी दिखाएंगे।रायपुर और भिलाई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री बघेल पूर्वान्ह 11.30 बजे विधानसभा के नवीन समिति कक्ष में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल सायं 4 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर सायं 4.30 बजे दुर्ग जिले के ग्राम हथखोज (भिलाई) में रेलवे इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन करेंगे। वे सायं 5.30 बजे भिलाई सेक्टर 6 स्थित कला मंदिर में आयोजित कर्मवीर सम्मान समारोह में शामिल होंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *