ENCOUNTER : कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पुल को किया ब्लास्ट…

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के किस्टाराम के पोटकपल्ली इलाके में नक्सली मुठभेड़ हुआ है। यहां कोबरा बटालियन और नक्सलियों बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग खड़े हुए हैं। मुठभेड़ में किसी भी तरह के हताहत की खबर नहीं हैं। वहीं नक्सली मूवमेंट की घटना के बाद जवानों की टीम इलाके में सक्रिय हो गई है।

जानकारी के अनुसार कोबरा 208 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। जिसके बाद नक्सली भाग निकले। वहीं नक्सलियों ने इंजरम भेज्जी जाने वाले मार्ग पर पुल को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया है। CRPF 219वी बटालियन और DRG की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले। कोत्ताचेरू व गोरखा के बीच का यह मामला है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *