नक्सलियों ने मचाया तांडव, सड़क निर्माण में लगे वाहनों में लगाई आग

नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। घटना नारायणपुर के कुकड़ाझोर इलाके की है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर रेंगाबेडा में रोड़ निर्माण कर रहे 4 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। आग लगने से चारो वाहन जलकर खाक हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *