मातम में बदली खुशियां, वरमाला के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एकतरफा प्यार में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, मुबारकपुर गांव निवासी खूबीराम की बेटी काजल की शादी नोएडा के युवक से तय हुई थी। गुरुवार को बारात आई और जयमाल हुई। इसके बाद वैवाहिक रस्में हो रही थीं। दुल्हन बनी काजल फेरों से पहले कमरे में बैठी थी। तभी एक युवक कमरे में घुस आया और उसको को गोली मार दी। काजल की आंख के पास गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दुल्हन की हत्या से शादी समारोह में हड़कंप मच गई। इस बीच आरोपी फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बताया गया है कि आरोपी युवक ने दुल्हन की हत्या से पहले अपने साथियों के संग पहले बरातियों को खूब धमकाया। उसके बाद आरोपियों ने वरमाला के वक्त पथराव भी किया। आरोपी युवक गांव का ही रहने वाला बताया गया है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *