BREAKING : सीएम और जजों की कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीएम मोदी सम्मेलन को कर रहे संबोधित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को नई दिल्ली में राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित भी किया। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू और भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना भी शामिल थे।

इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक तस्वीर में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाजू में बैठे नजर आ रहे है। मुख्यमंत्री सम्मेलन में भाग लेने के बाद शाम 5.30 बजे छत्तीसगढ़ सदन वापस आएंगे। मुख्यमंत्री शाम 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आरबीसीसी प्रेसीडेंट स्टेट नई दिल्ली में आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद रात्रि 9 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रस्थान कर रात्रि 10.45 बजे रायपुर लौटेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी कि यह सम्मेलन छह साल बाद हो रहा है। इससे पहले, 2016 में यह सम्मेलन हुआ था। पीएमओ ने कहा कि 2016 से अब तक सरकार ने अवसंरचना में सुधार और ‘ई-कोर्ट्स मिशन मोड प्रोजेक्ट’ के तहत अदालती प्रक्रियाओं में डिजिटल प्रौद्योगिकी का एकीकरण करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं। सम्मेलन न्यायपालिका के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने का एक मंच है। अदालतों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए न्यायमूर्ति रमण के प्रस्ताव को सम्मेलन के एजेंडे का हिस्सा बनाया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *