बिलासपुर में भाजपा नेता से दिनदहाड़े उठाईगिरी, कार का शीशा तोड़कर रुपए से भरा बैग लेकर फरार

बिलासपुरः छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिले के तारबाहर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम भाजपा नेता ऋषि केसरी को दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार बन गए।

टिकरापारा दयालबंद के रहने वाले भाजपा नेता ऋषि केसरी ने शुक्रवार शाम को पंजाब नेशनल बैंक से लेबर पमेंट के लिए करीब सवा लाख रुपए निकाले। इसके बाद वह रुपयों से भरा बैग कार में रखकर एल्डरमेन यतीश गोयल के यहां की शादी समारोह में शामिल होने के लिए चले गए।

भाजपा नेता ऋषि केसरी ने शिव टॉकीज चौक के पास जगन्नाथ मंगलम भवन के बाहर अपनी कार खड़ी की और वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए। इसी दौरान अपराधियों ने कार के दरवाजे का शीशा तोड़कर रूपयों से भरा बैग पार कर दिया।

पुलिस की पूछताछ में भाजपा नेता ऋषि केसरी ने बताया हैं कि उनका ईंट भट्‌ठा का कारोबार हैं, जिसमें काम करने वाले मजदूरों का पमेंट करने के लिए उन्होने बैंक से रुपए निकाले थे। शादी भवन से वे लेबर पेमेंट के लिए ही जाने वाले थे, तभी उठाईगीरों ने उन्हें निशाना बना लिया।

तारबहार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आसपास लगे सीसीटीवी के फूटेज खंगाले जा रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *