कुएं में तैरती हुई मिली विकलांग युवक की लाश

धमतरी। जिले में एक युवक की लाश कुएं में तैरती हुई मिली है। शनिवार सुबह लोग पानी निकालने के लिए कुएं में गए थे। इसी दौरान उनकी नजर पड़ी थी। जिसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

भोयना गांव में सुबह के वक्त लोग अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। इस बीच कुछ लोग गांव के कुएं से पानी निकालने के लिए गए थे। उसी वक्त उन्होंने पानी के अंदर एक लाश तैरते हुए देखी थी। जिसके बाद इसकी सू्चना पुलिस पेट्रोलिंग टीम को दी गई थी। फिर शव को कुएं से बाहर निकाला गया है। शव निकालने पर पता चला कि युवक विकलांग था।

गांववालों का कहना है कि शव किसका है ये उन्हें नहीं पता है। वो गांव का भी नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि युवक पानी निकालने के लिए ही कुएं में गया होगा। इसी दौरान पैर फिसलने से ये हादसा हुआ होगा। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। आस-पास के गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा। युवक की उम्र 40 से 45 साल के बीच की बताई जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *