पूनम पांडे ने फिर किया टॉपलेस होने का वादा, कहा – इस बार BRA भी उतार दूंगी

पूनम पांडे इन दिनों कंगना रनौत की लॉक अप (Lock Upp) में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस अपनी कातिल अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं। कुछ सप्ताह पहले एलिमिनेशन से बचने के लिए पूनम पांडे ने फैंस और दर्शकों से वादा किया था कि अगर वो बहर होने से बच जाती हैं तो कैमरे के सामने अपनी टी-शर्ट उतार देंगी। हालांकि पूनम को अधिक वोट मिले और वो सुरक्षित हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपना वादा भी निभाया।

अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने टॉपलेस होने का वादा किया है। इस बार पूनम पांडे ने अपनी ब्रा भी उतारने की बात कही। लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस ने फैंस के सामने वोट करने की शर्त रखी है। वहीं पूनम के इस वादे के बाद से उनके फैंस में खलबली मच गई है।

पूनम पांड ने हाल ही के एपिसोड मेंकहा कि अगर उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिलते हैं तो वो नेशनल टेलीविजन पर न्यूड होंगी। गौरतलब है कि ‘लॉक अप’ अपने फिनाले एपिसोड के एकदम करीब है, ऐसे में शो की ट्रॉफी जीतने के लिए कंटेस्टेंट्स अपने फैंस से वोट की अपील कर रहे हैं। इस बीच पूनम ने अलग ही अंदाज में फैंस से वोट मांगा है।

दरअसल पूनम को इस वीकेंड ‘लॉक अप’ से बाहर होने का डर है, उन्होंने कैमरे में देखते हुए दर्शकों से कहा कि अगर आप मेरे को ज्यादा से ज्यादा वोट्स देते हैं, तो इस बार टी-शर्ट उतारूंगी, शायद ब्रा भी नहीं रहेगी। इस बयान के बाद से पूनम काफी सुर्खियों में आ गई है।

वहीं कंगना रनौत की तरफ से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पूनम पांडे के ऐसे बयान उन्हें शो में बनाए रखने की मदद भी कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया था। 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भी पूनम ने टीम इंडिया की जीत पर पूरे कपड़े उतारने का वादा किया था। उस समय भी काफी सुर्खियों में आई थीं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *