मैनपुर में ईद पर निकला विशाल जुलुस, ईदगाह में नमाज अदा कर प्रदेश व देश में अमन शांति खुशहाली की मांगी गई दुआ

मैनपुर। तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर मे आज मंगलवार को ईद उल फितर का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया सुबह 8 बजे रजा मस्जिद से जुलुस निकाली गई जुलुस मे रंग बिरंगे नये कपड़े पहने छोटे -छोटे बच्चे हाथो मे झंडा लेकर चल रहे थे युवा नौजवान बुजुर्ग नात शरीफ पढ़ रहे थे। यह जुलुस ईदगाह पहुंची जहां मौलाना सिब्तैन रजा खान साहब द्वारा ईद की विशेष नमाज अदा कराई गई और सलातो सलाम का नजराना पेश किया गया तथा प्रदेश व देश मे अमन शांति खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई मुस्लिम भाईओ ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबाकर बाद दी और मुस्लिम समाज के लोगो ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमो के कब्रो मे फूल, ईत्र चढ़ाकर फातिहा पढ़ी कब्रिस्तान मे मौलाना सिब्तैन रजा साहब ने परचम कुसाई की रस्म अदा किया।

इस दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने पुलिस बल बड़ी संख्या मे तैनात थी वहीं मैनपुर नगर मे ईद पर्व पर आपसी भाईचारा, सद्भावना देखने को मिला हिन्दु मुस्लिम भाई गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आये देर रात तक मुस्लिम भाईओ के घरो मे दावतो का सिलसिला, मिठी सेवाई की खुशबू आती रही। इस मौके पर प्रमुख रूप से मुस्लिम समाज मैनपुर के सदर हनीफ मेमन, हाजी रफीक मेमन, हाजी गुलाम मेमन, हाजी सत्तार मेमन, हाजी शब्बीर मेमन, वली मोहम्मद धन्नाड़ी, शेख हसन खान, जुनैद रजा, अहमद बेग, गुलाम रसुल बेग, इकबाल मेमन, जमाल खान, बबला भाई, अजीज अंसारी, जाहिद रजा, अहसन मेमन, शेख फखरूद्दीन, हबीब मुन्ना, अनीश सोलंकी, अख्तर मेमन, रब्बू भाई, ईकराम, रमजान खान, हनीफ भाई, जब्बीर भाई, ईशुफ मेमन, गुलाम मेमन, अफजल मेमन, शाहिद मेमन, सिकंदर मेमन, आरिफ मेमन, जावेद मेमन, आसिफ मेमन, अफरोज खान, शेख खलील खान, शेख ईमामुद्दीन, शेख शरीफ, अलताफ खान, अमीन खान, आलीम अंसारी, रसीद खान, आकीस खान, शरीफ रजा, हनीफ मेमन, गफ्फू मेमन, पीर मोहम्मद खान, गोलू मेमन, एजाज मेमन, रियाज मेमन, आकीश खान, आरीफ खान, फकीरा भाई, युसुफ मेमन, नजीब बेग, सिकन्दर मेमन, अमजत खान, शहरूख खान, जमील भाई, इस्लाम खान, रिजवान बेग, हैदर मेमन, शाजिद बेग, हबीब मेमन, अजहर मेमन, अमान मेमन, कादिर मेमन, शरीफ सोलंकी, जब्बीर खान, आमीन सहित सैकड़ो की संख्या मे मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।

 

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *