जादू टोना के नाम पर लाखों की ठगी, एक गिरफ्तार दो की तलाश जारी

गरियाबंद। छुरा में जादू टोना के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में एक आरोप को गिरफ्तार कर लिया है वही दो की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 5 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

छुरा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार मामूलीपारा का रहने वाला है। 21 अक्टूबर 2021 को पीड़ित गजराज बंजारे के घर दो लोग गुरु घासीदास बाबा जयंती का चंदा मांगने उसके घर आये। घर पर उस समय गजराज की पत्नी और बेटी मौजूद थी। दोनों लोगो ने गजराज की पत्नी और पुत्री को घर मे जादू टोना होने की बात कही। महासमुंद से आये दोनों लोगो ने उन्हें झांसे में लेकर 57 हजार नगदी और तकरीबन एक लाख के गहने ऐंठ लिए। यही नही जाते वक्त यह बात किसी से साझा नही करने की हिदायत भी दे गए।

लेकिन घरवालों को जब जादू टोना से कोई आराम नही मिला तो घरवालों ने इसकी जानकारी गजराज को दी। गजराज ने ढोंगी बाबा से सम्पर्क साधा और पैसे एवं गहने वापिस करने को कहा। ढोंगी बाबा गजराज को महीनों घुमाता रहा मगर ना तो नगदी वापिस की और ना ही गहने लौटाए। अंत मे पीड़ित ने मामले की शिकायत छुरा थाना में दर्ज कराई।

छुरा थाना प्रभारी वेदवति दरियो ने बताया कि पीड़ित द्वारा जादू टोना के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता लिया। उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। एक टीम आरोपी के गृहग्राम महासमुंद के हाथीगढ़ रवाना की गई। जहां पुलिस ने आरोपी ब्रम्हदेव आवड़े को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने जादू टोना के नाम पर पीड़ित परिवार से नगदी और जेवरात ऐंठने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने इसके बाद आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक मामले में फिलहाल दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना शेष है। दोनों आरोपियों की धरपकड़ में पुलिस में लगी हुई है और जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी होने की संभावना है।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *