नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने नई मौद्रिक नीति का ऐलान कर दिया है। रिजर्व बैंक के गर्वनर शक्तिकांत दास नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। रेपो रेट में दो साल बाद 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
बुधवार को एमपीसी ने ब्याज दरों में इजाफा करने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मतदान किया और इसके बाद गर्वनर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में 40 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि करने का आदेश जारी कर दिया। शक्तिकांत दास ने कहा कि कमोडिटीज और वित्तीय बाजारों में जोखिम और बढ़ती अस्थिरता के कारण ये फैसला लिया जा रहा है। इसके साथ ही रेपो रेट 4 प्रतिशत से बढ़कर 4.40% हो गया। इससे पहले आरबीआई ने आखिरी बार 22 मई 2020 को रेपो रेट में बदलाव किया था।
रेपो रेट बढ़ाने का असर आम आदमी पर भी पड़ेगा। केंद्रीय बैंक की तरफ से रेपो रेट बढ़ाने के कारण बैंक ग्राहकों को दिया जाना वाला कर्ज महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही लोन की ईएमआई भी बढ़ जाएगी।










