शेयर बाजार को जोर का झटका, RBI के एलान के बाद सेंसेक्स 1307 अंक लुढ़का, 6 लाख करोड़ रुपये डूबे

मुंबईः भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने रेपो रेट में दो साल बाद 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी है। महंगाई के बीच आरबीआई की इस घोषणा से कर्ज महंगा हो जाएगा। इसके साथ ही लोन की ईएमआई भी बढ़ जाएगी। इसका सीधा असर शेयर बाजार पर दिखा।

आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद आज सेंसेक्स 1307 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार में इस गिरावट से निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सबसे ज्यादा नुकसान मेटल और रेट सेंसटिव स्टॉक्स में देखने को मिला है।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख स्टॉक इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1307 अंक की गिरावट के साथ 55,669 पर और निफ्टी 391 अंक की गिरावट के साथ 16678 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के जानकारों की मानें तो गिरावट की मुख्य वजह रिजर्व बैंक का वह एलान है जिसमें बैंकिंग नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की गई है। एक अनुमान के अनुसार आज की गिरावट से निवेशकों के 6.1 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *