नेपाल के पब में चीनी राजदूत के साथ थे राहुल गांधी? जानें पूरी हकीकत

नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों नेपाल यात्रा पर गए हुए हैं। राहुल के एक वीडियो को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में बहस छिड़ी हुई है। काठमांडू के एक पब का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी एक पब के अंदर किसी महिला के साथ दिख रहे हैं। कुछ लोगों का दावा है कि वह महिला चाइनीज डिप्लोमैट होऊ यांकी है। भाजपा के कई नेताओं ने भी इसको लेकर ट्वीट भी किए हैं। इस खबर की सच्चाई कुछ और ही सामने आ रही है।

दरअसल, राहुल गांधी नेपाल में अपनी दोस्त सुम्निमा उदास के विवाह में शामिल होने के लिए काठमांडू आए हैं। सुम्निमा सीएनएन की पूर्व संवाददाता हैं और उनके पिता भीम उदास म्यांमार में नेपाल के राजदूत रहे हैं। सुमनिमा ने अमेरिका की ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म किया है। इसके आलवा उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से मास्टर की डिग्री भी ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राहुल एक पब में कुछ लोगों के साथ पार्टी में शामिल हैं, जिसमें कुछ लोग शराब पी रहे हैं।

उस के पब के सीईओ राबिन श्रेष्ठा ने मीडिया को बताया कि राहुल गांधी 2 मई को करीब 6 लोगों के साथ आए थे। उन्होंने ये भी बताया कि वीडियो में दिख रही महिला चीनी राजदूत होऊ यांकी नहीं बल्कि सुमनिमा की दोस्त हैं। वह दुल्हन पक्ष की ओर से आई एक नेपाली महिला थी।

राहुल के वायरल वीडियो को लेकर भाजपा ने सवाल खड़े किए हैं। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है, लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है, इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं। उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए। पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी, वह राजनीति में गंभीर नहीं हैं।

भाजपा के वार पर कांग्रेस ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी बिन बुलाए मेहमान के रूप में नेपाल नहीं गए हैं, जैसे पीएम मोदी पाकिस्तान गए थे। वह एक मित्र के निजी विवाह समारोह में भाग लेने के लिए एक मित्र देश नेपाल गए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि “जहां तक मुझे पता है, परिवार और दोस्तों के साथ विवाह समारोह में शामिल होना हमारी संस्कृति और सभ्यता का मामला है। हालांकि, मुझे बता दें ताकि हम अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के विवाह में शामिल होने की अपनी प्रथाओं को बदल सकें।”

छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव और प्रवक्ता शकुंतला साहू ने भी ट्वीट कर कहा है कि बीजेपी राहुल गांधी से डरती है। उन्होंने राहुल की तस्वीर ट्वीट कर लिखा- राहुल गांधी नाम ही काफी है। बीजेपी उनसे डरती है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *