BREAKING : पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद

हरियाणा। करनाल जिले से 4 संदिग्ध आतंकवादियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन संदिग्ध आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं।

आईबी की सूचना पर करनाल पुलिस ने बसताड़ा टोल के पास से गुरुवार को चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद तलाशी में बोरों में भरे हुए हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। आतंकियों की इनोवा बसताड़ा टोल क्रास कर मधुबन तक पहुंच चुकी थी। वहीं आरोपी करनाल पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच चुका है।

जानकारी के अनुसार सभी आरोपी 20 से 22 साल के हैं और सभी नांदेड़ जा रहे थे। इनमें से तीन फिरोजपुर और एक लुधियाना का है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर और भूपिंदर के रूप में हुई है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *