दर्दनाक घटना : होटल के कमरे में पति-पत्नी और 2 बच्चों की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

कांकेर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर बस स्टैंड स्थित बस्तर लॉज में पति पत्नी और बच्चे सहित चार लोगों की लाश मिली है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक रजिस्टर में मृतक ने अपना नाम जितेंद्र देवांगन व पता रायपुरा दर्ज कराया है।

घटना कांकेर के कोतवाली थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि रायपुर के रहने वाले जितेंद्र देवांगन अपनी पत्नी सविता देवांगन और दो बच्ची के साथ बाइक में सवार होकर बुधवार की शाम कांकेर पहुंचा। यहां पर बस स्टैंड स्थित एक लॉज में कमरा लेकर परिवार के साथ रुका हुआ था। शाम में जब लॉज का दरवाजा नहीं खोला गया तो लॉज के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़कर जब अंदर देखा तो दो बच्चे बिस्तर में और पति पत्नी वहीं पर फंदे से झूल रहे थे।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसलिए मौत का कारण अज्ञात है। पुलिस आशंका जता रही है कि पहले पति पत्नी ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की होगी, फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *