BIG BREAKING : सीएम भूपेश बघेल के सख्त तेवर, डीएफओ और रेंजर को तत्काल सस्पेंड के दिये निर्देश, लोगों में उत्साह…

सूरजपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतापपुर के गोविंदपुर में डीएफओ मनीष कश्यप और एक रेंजर को निलंबन के आदेश दिये है। गौठान सम्बंधित शिकायत मिलने के बाद सीएम बघेल ने यह कार्यवाही की है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 4 मई से प्रदेश के 90 विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर निकले हैं। जहां वह आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। लापरवाही पूर्वक कार्य करने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्यवाही के भी निर्देश दे रहे हैं। वहीं आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूरजपुर दौरे पर निकले है जहां उन्होंने कार्य में लापरवाही पाए जाने पर डीएफओ और एक रेंजर को भरी महफिल में सस्पेंड करने का निर्देश दिया सीएम भूपेश बघेल द्वारा डीएफओ और रेंजर को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश देने पर वहां के आम जनों में काफी उत्साह दिखा लोग सीएम भूपेश बघेल की तारीफ करने लगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *