घरेलू गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा हुआ, 1,000 रुपए के करीब पहुंची कीमत

नई दिल्ली। आम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें देश में आज (7 मई) से ही लागू होंगी। कीमत बढ़ने के बाद एक घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 999.50 रुपए में मिलेगा।

इससे पहले 22 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। उस समय भी 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े थे। बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च 2022 को 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। तब दिल्ली में इसकी कीमत 949.50 रुपए हो गई थी। मार्च 2022 से पहले घरेलू एलपीजी की कीमतें बीते साल 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ी थीं।

1 मई को कॉमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी हुई थी‌ बढ़ोतरी
बता दें कि 1 मई को कॉमर्श‍ियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जा चुकी है। इसकी कीमत 102.50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई थी। कीमतें बढ़ने के बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम के कॉमर्श‍ियल गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपए हो गई थी। पहआम जनता पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है। 14.2 किलो का घरेलू LPG सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) 50 रुपए महंगा हो गया है। बढ़ी हुई कीमतें देश में आज (7 मई) से ही लागू होंगी। कीमत बढ़ने के बाद एक घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 999.50 रुपए में मिलेगा।

इससे पहले 22 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ था। उस समय भी 50 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़े थे। बता दें कि घरेलू रसोई गैस की कीमत में इससे पहले 22 मार्च 2022 को 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी। तब दिल्ली में इसकी कीमत 949.50 रुपए हो गई थी। मार्च 2022 से पहले घरेलू एलपीजी की कीमतें बीते साल 6 अक्टूबर 2021 को बढ़ी थीं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *