6 बच्चों की मां को मारकर जमीन में गाड़ दी लाश, 8 साल की बच्ची ने देखा मौत का खौफनाक मंजर, निशानदेही पर पुलिस ने शुरू की जांच

नारायणपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने 6 बच्चों की मां को मौत के घाट उतार दिया। इस पूरी घटना को 8 साल की बच्ची ने अपनी आंखों से देखा, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।

मामला नारायणपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गोडरी गांव के रहने वाले आयतू वाड्डे और गुड्डू कुमेटी नाम के व्यक्तियों ने 6 बच्चों की मां मैनी बाई को मारकर जमीन में गाड़ दिया. इस खौफनाक मंजर को मृतिका की 8 साल की बेटी ने अपनी आंखों से देखा।

मृतका मैनी बाई अबूझमाड़ के तुड़को की रहने वाली थी। 4 साल पहले नक्सलियों ने उनके परिवार को गांव से भगाया था और उसके पति की हत्या कर दी थी। उसके बाद महिला अपने 6 बच्चों के साथ गोडरी गांव में रहती थी। बताया जा रहा है कि नक्सली पीड़ित होने से महिला को मिली मुआवजे की राशि को लूटने के इरादे से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ की जा रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *