बिलासपुर। बिलासपुर लोकसभा के सांसद अरुण साहू के द्वारा शनिवार को कोटा स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन प्रदान किया गया। सबसे पहले सांसद के द्वारा शव वाहन में पूजा अर्चना कर कोटा बीएमओ को चाबी सौंपा गया। स्वास्थ्य केंद्र में बच्चों को कृमि की दवा भी पिलाई गई।
यह कोटा नगर एवं कोटा ब्लॉक की बहुप्रशिक्षित मांग थी। कोटा स्वास्थ्य केंद्र में शव वाहन की कमी थी जिसके ध्यान में रखत हुए सांसद अरुण साहू ने अपने मद से यहां शव वाहन प्रदान किया। सांसद के इस कदम का कोटा नगरवासी एवं कोटा ब्लॉक के लोगों ने आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर कोटा मंडल के मंडल अध्यक्ष महाराज सिंह नायक रामलाल साहू, नगर पंचायत के सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कौशिक अजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष नगर पंचायत गायत्री साहू, जिला महामंत्री बिलासपुर बाबा गोस्वामी, सुलेश पांडे, महामंत्री नरेंद्र पालके, सांता पालके, नगर पंचायत पार्षद कीर्ति पुरी गोस्वामी, रामकुमार साहू, फेकू नहीं पाई साहू कोटा मंडल के महामंत्री राम कुशल साहू मोहन श्रीवास गंगिया बाई सचिन जैन जागेश्वरी गोस्वामी एवम स्वस्थ केंद्र कोटा के सभी डॉक्टर नर्स एवम कार्यकर्ता मितानिन कार्यकर्ता उपस्थिति थे।











