CG CRIME :प्यार में पागल प्रेमी ने शादीशुदा युवती को ससुराल से उठाया, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कोरबा। जिले में एक पागल प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को उसकी शादी के बाद ससुराल से उठाके लाने का मामला सामने आया है। उसने छह लोगों की मदद से दिन-दहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मात्र ढाई घंटे के अंदर आरोपी और उसके सहयोगी को पकड़ लिया।

कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में रहने वाले सनत कुमार का विवाह तीन मई को संपन्न हुआ था। सात मई को दोपहर लगभग तीन बजे कुसमुण्डा निवासी युवक व सनत की नवब्याहता पत्नी का प्रेमी ओमप्रकाश साहू अपने छह साथियों के साथ सनत के घर में घुस गया और पत्नी का हाथ पकड़कर जबरन ले जाने लगा। सनत ने विरोध किया तो उसे मारा-पीटा। पाली थाना में सनत कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराया। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल के नेतृत्व में एएसआइ बीआर ठाकुर व टीम के द्वारा महज ढाई घण्टे के भीतर ही युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद मुख्य आरोपी ओम प्रकाश व सहयोगी रूपेश महंतो को पकड़ लिया गया। चार अन्य सहयोगी फरार हैं।

 

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *