सीएम भूपेश बघेल ने मां महामाया मंदिर में की पूजा अर्चना, प्रदेशवासियों के लिए की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना

अंबिकापुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर में मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महामाया से प्रदेश और प्रदेशवासियों की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने भी मां महामाया की पूजा की। सिद्धशक्ति पीठ महामाया मंदिर के पुजारी ने मुख्यमंत्री को विधिवत पूजा और आरती कराई। मुख्यमंत्री ने पूजा के बाद मंदिर की परिक्रमा भी की।

बता दें कि सीएम भूपेश बघेल का विधानसभावार दौरा जारी है। इसी कड़ी में सीएम बघेल मंगलवार को सहनपुर, करजी कतकालो और ग्राम बटवाही में लोगों से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *