रायपुरः आज का पंचांग 11 मई 2022 दिन बुधवार वैशाख मास शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 7 बजकर 32 मिनट तक है। विक्रम संवत 2079, शक संवत 1944 और सूर्य उत्तरायण का है। नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी रात 7 बजकर 28 मिनट तक और चंद्रमा सिंह राशि में है। आज का राहुकाल दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 1 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। आज का दिन शुरू करने से पहले अपना राशिफल जरूर पढ़ लें, जानिए ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का आज क्या कहना है।
मेषः इस राशि के लोगों के लिए आज व्यापार और नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। कामकाज में सुधार करना होगा। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें। निवृत्ति के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें।
वृषभः आज जीवनसाथी से सहयोग और समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। शुभ संदेश प्राप्त होगा। शांति के लिए ऊँ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें। लाल वस्तुओं का दान करें।
मिथुनः मिथुन राशि के जातकों का अचानक आने वाली काम में बाधाओं से मन परेशान रहेगा। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज मंगल के मंत्रों का जाप करें। इसके साथ ही चावल और चीनी का दान करें।
कर्कः मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों का लाभ प्राप्त होगा। थकान और कष्ट आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। निवारण के लिए हरी मूंग का दान करें और गायत्री मंत्र का जाप करें।
सिंहः सिंह राशि वालों के लिए कुछ निर्णय सोच-समझ कर लेने की आवश्यकता होगी। कुछ ऐसा भी अवसर आ सकता है, जब आपको कुछ निराशा महसूस हो सकती है। अहंकार तथा आत्म-सम्मान को अपने रिश्तों के मध्य नहीं आने दें। मन की शांति के लिए ऊँ नमः शिवाय का एक माला जाप करें। आज सफेद कपड़े पहनें।
कन्याः आपका समय अत्यंत व्यस्तता से भरा रहेगा। परिणाम का संदेश आपको मिलेगा, जिसमें आपके लिए शुभ सूचना होगी। आज मानसिक तौर पर दिन थकान भरा होगा। दोषों को दूर करने के लिए सत्यनारायण भगवान की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।
तुलाः आज नये कार्य के क्षेत्र में प्रयास करेंगे। आज आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल नहीं कहा जा सकता। जीवन साथी से मतभेद संभव है। कष्टों से बचाव के लिए मां महामाया के दर्शन करें। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता बढ़ाएं। गाय को रोटी खिलायें।
वृश्चिकः सामाजिक मामलों में आपकी आलोचना हो सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। संतान की चिंता रहेगी। उपाय के लिए भगवान आशुतोष का रूद्राभिषेक करें। सात्विक आहार लेवें।
धनुः धनु राशि वालों के लिए लंबी यात्रा के योग हैं। साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। लोहे या भारी लकड़ी के सामान से चोट संभव है। निवृत्ति के लिए ऊँ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें। दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें।
मकरः सभी का सहयोग मिलेगा। बेवजह का अहंकार ना रखें। स्वास्थ्य में ब्लड प्रेशर की परेशानी रहेगी। आज सूर्य के मंत्रों का जाप करें। सूर्य को जल देकर दिन की शुरूआत करें। गेहूं का दान करें।
कुंभः कुंभ राशि के जातक आज शौक पर धन पर खर्च करेंगे। आज गुस्सा तेजी से आयेगा लेकिन आपको इसे नियंत्रण करना होगा। माता के स्वास्थ्य संबंधी तनाव हो सकता है। उपाय के लिए भगवान दत्तात्रेय का जाप करें।
मीनः आज नवीन वस्त्र की प्राप्ति हो सकती है। भाइयों एवं सहयोगियों से विवाद की संभावना है। आकस्मिक धन हानि के योग हैं। शांति के लिए ऊँ शुं शुक्राय नमः का जाप करें। मां महामाया के दर्शन करें। चावल, दूध और दही का दान करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषाचार्य अंजु सिंह परिहार का निजी आकलन है। आप उनसे मोबाइल नंबर 9285303900 पर संपर्क कर सकते हैं। सलाह पर अमल करने से पहले उनकी राय ले सकते हैं।

