BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ रणजी टीम के पूर्व कप्तान के खिलाफ FIR दर्ज, धोखाधड़ी का है मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां छत्तीसगढ़ रणजी टीम के पूर्व कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हरप्रीत सिंह पर नौकरी पाने के नाम पर फर्जी मार्कशीट का उपयोग की जाने के मामले में एफ आई आर दर्ज हुआ है। यह पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ क्रिकेट रणजी टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है। इस मामले में हरप्रीत सिंह के खिलाफ भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा कार्यालय ने शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में आरोपी ने नौकरी के लिए फर्जी मार्कशीट का उपयोग किया।

एफआईआर की कॉपी
एफआईआर की कॉपी

बात दें कि आरोपी हरप्रीत सिंह आईपीएल लीग में RCB, KKR, पुणे वारियर्स टीम से मैच खेल चुका है। वहीं आरोपी भारतीय टीम से 2010 में अंडर-19 का लिग भी खेल चुका है। आरोपी के खिलाफ विधानसभा थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *