रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीटर का प्रोफाइल फोटो करीब दो सालों बाद बदल दिया गया है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री को एक ट्वीटर यूजर ने प्रोफाइल फोटो बदलने के लिये ट्वीट किया था। जिसके बाद सीएम बघेल उसके ट्वीट का जवाब देते हुए अपनी डीपी बदल दी।