रायपुर के रेलवे स्टेशन चौक स्थित होंटल सन में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार गंज थाना इलाके के होटल सन के कमरा नंबर 126 के बाथरूम में फंदे से लटकती युवक की लाश मिली।मृतक की पहचान झाम पटेल कवर्धा निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक प्रतियोगी परीक्षा दिलाने रायपुर आया हुआ था, यहां वह होटल सन के कमरा नंबर 126 में रुका हुआ था। इसी बीच आज सुबह अचानक बाथरूम में युवक की लाश देखी गई। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं। फिलहाल युवक के आत्महत्या का कारण अज्ञात है।











