वाटर पार्क में बड़ा हादसा : वाटर स्लाइड बीच से टूटा, 30 फीट ऊंचाई से गिरे लोग

नई दिल्ली। इंडोनेशिया के केंजेरन पार्क में एक भयानक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वाटरपार्क में आधी स्लाइड के बाद 30 फीट पानी में लोग गिर गए। वीडियो में लोग कंक्रीट के फर्श पर गिरते ही चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, घटना की यह वीडियो 7 मई की है। स्लाइड के अंदर फंसे 16 लोगों में से आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन लोगों की हड्डियां तक टूट गईं। वहीं वाटर पार्क प्रशासन ने कहा कि दुर्घटना इसलिए हुई क्योंकि सवारी के समय ही स्लाइड खराब और कमजोर हो गई थी। कहा जा रहा है कि यहां नौ महीने पहले मेन्टेन्स का काम हुआ था। तब से लेकर अभी तक एक बार भी यहां के स्लाइड्स की मरम्मत नहीं हुई थी। इसी वजह से ये हादसा हुआ।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें लोगों को नीचे गिरते देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट होने वजह स्लाइड के किनारे आई दरार है। स्लाइड के ओवरलोड होने की वजह से स्लाइड टूट गई और सभी नीचे गिर गए। साथ ही वॉटर पार्क में मेंटेनेंस पर भी सवाल उठाया गया है। कहा जा रहा है कि यहां नौ महीने पहले मेन्टेन्स का काम हुआ था। तब से लेकर अभी तक एक बार भी यहां के स्लाइड्स की मरम्मत नहीं हुई थी। इसी वजह से ये हादसा हुआ।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *