गुना। मध्यप्रदेश के गुना के आरोन इलाके में बदमाशों से हुई मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। तड़के 3 से 4 बजे के बीच की यह घटना बताई जा रही है। ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस घटना पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। SI राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की मौत हो गई है। सूत्रों की मानें तो बदमाश काले हिरण को मारकर ले जा रहे थे। जिला अस्पताल में पुलिसबल लगाया गया है।
2022-05-14









