काले हिरण के शिकारियों ने की SI समेत 3 पुलिसकर्मियों की हत्या, सिर कटे जानवरों के शव बरामद, सीएम ने बुलाई बैठक

मध्य प्रदेश। गुना में पुलिस और काले हिरण के शिकारियों के बीच हुई मुठभेड़ में एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। घटनास्थल से हिरणों के 4 सिर, दो हिरणें जिनके सिर नहीं है और एक मोर का शव बरामद हुआ है। घटना शुक्रवार देर रात की है। मुख्यमंत्री आवास पर आज सुबह 9:30 बजे घटना को लेकर बैठक बुलाई गई है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि गुना के पास अपराधियों की गोलीबारी में पुलिस के तीन जांबाज अफसर और कर्मचारी शहीद हुए हैं। अपराधियों को छोड़ा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इसकी मानिटरिंग कर रहे हैं। मृतकों में एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम शामिल हैं।

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाईलेवल इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है। ये बैठक मुख्यमंत्री निवास में सुबह 9:30 बजे होगी। बैठक में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मुख्य सचिव, डीजीपी, एडीजी समेत बड़े पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *