CG NEWS : पुलिसकर्मियों से मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने पुलिसकर्मियों से मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 3 युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन तलवार, पांच लोहे का राड और आठ लाठियां जब्त की है।

आरोपियों में फिल कोल वाशरी के मैनेजर विकास शर्मा और उसके साथी शामिल हैं। घटना रतनपुर के महामाया मंदिर के मेलापरा में हुई थी। रतनपुर पुलिस को सूचना मिली थी, कि कुछ लोग महामाया मंदिर मेला स्थल पर धारदार हथियारों से लैस हैं। इनमें से एक होटल में घुसकर मारपीट का आरोपी रॉकी सिंह उर्फ रॉकी भाई भी है, जो फील कोल वाशरी में बाउंसर है। वह कोयला कंपनी के वाहनों से कोयला चोरी को रोकने पेट्रोलिंग का काम करता है।

इसी के चलते उसकी बीते दिनों एक होटल में मारपीट हुई थी। मामले को लेकर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी भागकर सेंदरी तक पहुंच गए थे, पुलिस के जवानों ने वहां पर घेराबंदी कर मौके से रॉकी सिंह, संदीप शर्मा और वीरभानू सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी कार से तीन तलवार, पांच लोहे का राड और आठ लाठियां जब्त की है। युवकों के खिलाफ जवानों पर हमला, शासकीय कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट की धारा 186, 353, 332, 147, 148 व 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *