BREAKING : निलंबित IPS जीपी सिंह 4 महीने बाद हुए जेल से रिहा, आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के मामले में जेल में थे बंद

रायपुर। निलंबित IPS जीपी सिंह 4 महीने बाद जेल से रिहाई हो गए हैं. जीपी सिंह आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह के मामले में लम्बे समय से सेंट्रल जेल में बंद थे. हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जीपी सिंह को आज यानी शनिवार को जेल से रिहाई मिली है.

बता दें, आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद निलंबित आईपीएस जीपी सिंह को हाईकोर्ट ने पचास हज़ार के बाण्ड पर सशर्त जमानत दी थी. कोर्ट ने कहा था कि जीपी सिंह राज्य के बाहर रहेंगे और सेशन कोर्ट या हाईकोर्ट में बुलाए जाने पर पेशी पर आना होगा.गौरतलब है कि जीपी सिंह को EOW की टीम ने 11 जनवरी को नोएडा से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वे रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद थे. जीपी सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक कुमार तिवारी के सिंगल बेंच ने जमानत का फैसला सुनाया.

 

 

पिछले साल 1 जुलाई 2021 को ACB-EOW की टीमों ने आईपीएस जीपी सिंह के रायपुर-राजनांदगांव के अलावा ओडिशा स्थित ठिकानों पर छापा मारकर करीबन 5 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति का खुलासा किया था. दस्तावेजों की जांच के बाद कई और संपत्तियों का पता चला. मामले में जीपी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के कुछ दिन बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था.

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *