OMG! इस हॉस्पिटल की 11 नर्सें एक की रात में हुई प्रेग्नेंट, देखिए हैरत-अंगेज़ मामला

मियामी: अमेरिका के मिसूरी राज्य के एक अस्पताल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मिसूरी की लिबर्टी अस्पताल में काम करने वालीं 11 मेडिकल स्टाफ एक साथ प्रेग्नेंट हो गई हैं। इनमें 10 नर्सेज और एक डॉक्टर शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि इनमें से दो की डिलीवरी डेट भी एक ही है। इनमें से ज्यादातर नर्सेज अस्पताल के प्रसूति, लेबर और डिलीवरी डिपार्टमेंट में काम करती हैं। किसी संस्थान में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों के प्रेग्नेंट होने का यह पहला मामला बताया जा रहा है।

अस्पताल के बर्थिंग सेंटर की डायरेक्टर निकी कोलिंग ने बताया कि ये सभी नर्सें किसी भी काम को एक साथ ही करती थीं, लेकिन हमें इनमें से 10 के गर्भवती होने का अंदेशा नहीं था। यह तो काफी मजेदार है। इनमें से कुछ मेडिकल स्टाफ की डिलीवरी अगले कुछ हफ्तों में होगी, जबकि बाकी नर्सेज की डेट सितंबर से नवंबर तक है। अस्पताल प्रशासन ने इन सभी नर्सेज को स्थानीय कानून और अस्पताल के नियमों के आधार पर हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।

लेबर और डिलीवरी डिपार्टमेंट में काम करने वाली नर्स केटी बेस्टजेन का डिलीवरी डेट 20 जुलाई का है, जबकि 27 साल की ऑब्स्टेट्रिक फ्लोट नर्स थेरेसी बायरम नवंबर के अंत में मां बनने वाली हैं। क्रिस्टन बर्न्स और चेयेने बीटी, दो 26 वर्षीय लेबर और डिलीवरी नर्स भी प्रेग्नेंट हैं। इन्हीं के साथ प्रेग्नेंट प्रसूति-स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ अन्ना गोर्मन ने कहा कि मुझे लगता है कि यह वास्तव में अद्वितीय है क्योंकि हम सब एक ही यूनिट में काम करते हैं। अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहीं डॉ अन्ना ने कहा कि यह वास्तव में बहुत रोमांचकारी होने वाला है।

गर्भवती होने वाली 29 साल की नर्स हन्ना मिलर ने कहा कि मैं अपने पहले बच्चे के जन्म को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि बहुत सारी नर्सें कह रही हैं कि वे अस्पताल का पानी नहीं पीएंगी। इनमें से कुछ नर्सें तो अगले दिन अपने घर से पानी का बॉटल लेकर काम पर आईं। दरअसल, किसी ने मजाक में कह दिया था कि अस्पताल के पानी में ही कुछ ऐसा है कि एक साथ 11 नर्सें प्रेग्नेंट हो गई हैं, हालांकि यह अफवाह थी।

Share this news:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *