रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शहर के सदर बाजार के ज्वेलर्स दुकान में आग लगने की खबर है। बताया जा रहा ज्वेलर्स गौतम चंद गोलछा की दुकान में आग लगी है। आग लगाने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। आग बुझाने का कार्य जारी है। यह पूरा मामला कोतवाली थाने क्षेत्र का है।
2022-05-15











